Friday, 5 April 2024

RTE 2024-25 योजना

 


RTE Yojana 2024: इन विद्यार्थियों को मिलेगा फ़्री में एडमिशन।


आवेदन इस प्रकार से किया जा सकता है
RTE अर्थात् Right To Education. यह एक एक्ट हैं जिसे सन् 2005 में पारित किया गया था। इस एक्ट के तहत निजी शिक्षा संस्थानों में आर्थिक रूप से निर्धन केटेगरी में आने वाले बच्चों को फ्री में शिक्षा प्रदान की जाती हैं। इन बच्चों की फ़ीस का भुगतान सरकार द्वारा किया जाता हैं।

अभी शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए एडमिशन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई हैं। अतः RTE के तहत ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो चुके हैं। RTE से संबंधित संपूर्ण प्रक्रिया के लिए इस लेख को पूरा पढ़े।

RTE क्या हैं
आरटीई भारत सरकार द्वारा सन् 2005 में लाया गया एक एक्ट हैं। इस एक्ट के माध्यम से निजी शिक्षा संस्थानों (प्राइवेट स्कूल) में गरीब तथा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए 25% स्थान आरक्षित रखने का प्रावधान किया गया। RTE के अन्तर्गत एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों से संस्था द्वारा कोई शिक्षण शुल्क नही लिया जाता हैं। इन सभी विद्यार्थियों का शिक्षण शुल्क सरकार द्वारा संबंधित संस्थान को दिया जाता हैं।

RTE Admission 2024-25
RTE के अन्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। ऑनलाइन आवेदन हेतु अंतिम तिथि 23 अप्रैल2024 रखी गईं हैं। इच्छुक विद्यार्थी अंतिम तिथि से पहले आवेदन करके योजना का लाभ ले सकते है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस योजना के अंतर्गत चुने गये विद्यार्थियों की सूची मई माह में जारी कर दी जाएगी।
     RTE की आधिकारिक वेबसाइट

RTE की आधिकारिक वेबसाइट ऊपर सारणी फोटो पर क्लिक करके अधिकारिक वेबसाइट से आप RTE योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


आवेदन के लिए योग्यता
आरटीई योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:-

आवेदक आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी का होना चाहिए। आवेदक के माता-पिता में से कोई भी सरकारी या राजनीतिक रूप से लाभ के पद पर कार्यरत नहीं होना चाहिए। आवेदक के अभिभावक में से कोई भी करदाता (Income Tax Payer) नहीं होना चाहिए।

Rte फ्री स्कूल एडमिशन 2024-25
3 अप्रेल से 21 अप्रेल 2024 तक
बच्चों की जन्म तिथि 01/08/2017 से 31/07/2018 तक व 01/08/2020 से 31/07/2021 तक के बच्चे का ही एडमिशन होगा 
आवश्यक दस्तावेज
बच्चे का आधार कार्ड,जन्म प्रमाण पत्र, माता पिता के आधार कार्ड, राशनकार्ड, जन आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मुल निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, एक फोटो बच्चे का मोबाइल न. ,Gmail id

आरटीई से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
आरटीई योजना में आवेदन करने के आपको निम्नलिखित ज़रूरी बातों का पता होना चाहिए-

इस योजना में केवल 25% सीटें ही आरक्षित की गई हैं।
अतः आवेदन करने के बाद वास्तविक ज़रूरतमंद बच्चों को ही योजना का लाभ दिया जाएगा।
इस योजना के अंतर्गत केवल प्राइवेट स्कूल्स में ही सीटें आरक्षित रखी जाती हैं।
सरकारी विद्यालयों में आवेदन के लिए इस योजना में आवेदन नहीं कर सकते हैं।
नोट:- ग़लत तरीक़े से फ़र्ज़ दस्तावेज बनाकर आरटीई योजना का लाभ लेना ग़ैरक़ानूनी हैं। इसके तहत सजा का प्रावधान किया गया हैं। अतः ज़रूरतमंद बच्चे ही इस योजना के लिए आवेदन करें।

RTE Online Registration
सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.rajpsp.nic.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको छात्र ऑनलाइन आवेदन का विकल्प दिखाई देगा।
इस विकल्प को चुनें।
आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा।
इस फॉर्म में पूछी गईं जानकारी को सही सही दर्ज करें।
अब सबमिट को चुने।
आरटीई योजना के अंतर्गत आपका ऑनलाइन आवेदन पूर्ण हो चुका हैं।
अब एक निर्धारित समयावधि के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर लाभार्थियों की सूची जारी कर दी जाएगी।
इस सूची में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

आय प्रमाण पत्र के लिए यहां क्लिक करें 

हमारे निम्न लिंक पर विजिट करें











Friday, 23 February 2024

मतदान के लिए पंजीकरण कैसे करें।

           मतदान के लिए पंजीकरण कैसे करें

१.सामान्य मतदाता- देश के भीतर रहने वाला 18 वर्ष की आयु का कोई भी भारतीय नागरिक, सामान्‍य मतदाता के रूप में अपना नाम दर्ज करा सकता है

https://www.nvsp.in/ पर ऑनलाइन प्ररूप 6 भरें। आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां भी अपलोड की जानी चाहिए।

यह कैसे पता करें कि आप मतदान करने के लिए पंजीकृत हैं?

आप मत डालने करने के लिए पंजीकृत हैं या नहीं इसे देखने के लिए https://electoralsearch.in/ पर जाएं। यदि आपका नाम सूची में है, तो आप मत डालने देने के पात्र हैं, अन्यथा, आपको https://www.nvsp.in/ पर पंजीकरण करना होगा।


मतदान करने के लिए पंजीकरण कराने की अपेक्षाएं

आप मतदाता के रूप में पंजीकरण करा सकते हैं, यदि आप:

एक भारतीय नागरिक हैं

आपने निर्वाचक नामावली के संशोधन वर्ष की निर्धारित तारीख अर्थात 1जनवरी को 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली है

साधारणतया निर्वाचन क्षेत्र के उस भाग / मतदान क्षेत्र के निवासी हैं जहाँ आप पंजीकरण कराना चाहते हैं।

अपने एंड्रॉयड मोबाइल की सहायता से अपनी वोटर आईडी बनाने के लिए आपको प्ले स्टोर से एक एप्लीकेशन डाउनलोड करनी पड़ेगी जिसका नाम है वोटर हेल्पलाइन। वोटर हेल्पलाइन एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। या फिर आप सीधे अपने प्ले स्टोर पर VOTER HELPLINE टाइप करेंगे और वहां से आप इसको डाउनलोड कर सकते हैं।

लेकिन आप यहां से Click करके भी यहां से आप इसको डाउनलोड कर सकते हैं

 


एप्लीकेशन के डाउनलोड होने पर इंटरफेस इस प्रकार से दिखाई देगा। इसके आगे बढ़ाने के बाद जो पेज दिखाई देगा वहां पर हमारे को लॉगिन करना पड़ेगा अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड लगाकर दर्ज किए गए मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा और उसे इंटर करने के बाद हम आगे बढ़ सकते हैं अगर आपने पहले से रजिस्टर नहीं कर रखा है तो आप रजिस्टर पर जाकर New user पर क्लिक कर सकते हैं और अपना पहले इसमें एक अकाउंट बनाना पड़ता है जिसकी सहायता से आप इसे लॉगिन करके आगे वोटर आईडी के ऑप्शन में जाकर वोटर आईडी बना सकते हैं आपने अगर रजिस्टर कर रखा है और आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं तो पासवर्ड को फॉरगेट भी किया जा सकता है।

दस्तावेज
वोटर आईडी कार्ड के लिए अप्लाई करने के लिए आपको दो तरह के दस्तावेजों की जरूरत होगी जिन्हें आप स्कैन करके ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं।
जन्म तारीख की पुष्टि के लिए (नीचे दी गई लिस्ट में से एक)
जन्म प्रमाणपत्र या 10वीं का सर्टिफिकेट
भारतीय पासपोर्ट
पैन कार्ड
ड्राइविंग लाइसेंस
आधार कार्ड

सभी जरूरी कागजात इकट्ठा करने के बाद सबसे पहले नेशनल वोटर सर्विसेज पोर्टल https://www.nvsp.in/ पर जाएं। मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी के साथ रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म के विकल्प पर क्लिक करें।

अब फॉर्म 6 को चुनें और उसे ध्यान से भरें। ध्यान से अपने राज्य और विधानसभा/संसदीय क्षेत्र का चुनाव करें और नाम, उम्र और पता जैसी जरूरी जानकारी के साथ फॉर्म को भरें। फॉर्म भरने के बाद दोबारा जांच लें और फिर पेज के आखिर में सबमिट पर क्लिक करें।









 


प्रधानमंत्री सोलर योजना

Solar Rooftop Apply 2024 घर की

छत पर फ्री में लगवाएं सोलर पैनल, 20 साल तक मुफ्त मिलेगी बिजली! ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन.

संघीय सरकार सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार कर रही है, जिसे इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जमा कर सकते हैं। आज के लेख में, हम सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के बारे में सब कुछ जानेंगे, इसके उद्देश्य लाभ पात्रता, और ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें।

सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना 2024
इस सौर पैनल का उपयोग सूर्य के प्रकाश को एकत्रित करने के लिए किया जाता है, जिसका उपयोग विभिन्न संस्कृतियों के लिए किया जा सकता है। इस प्रणाली के कई फायदे हैं, जिनमें से एक यह है कि इसके लिए केवल थोड़ी मात्रा में जगह की आवश्यकता होती है और फिर भी यह ऊर्जा उत्पन्न करती है जिसका उपयोग विभिन्न उपयोगों के लिए किया जा सकता है। यह विधि आज के महानगरीय क्षेत्रों में अधिक व्यापक रूप से उपयोग की जा रही है।
यह कार्यक्रम सरकार को उद्यमों की छतों पर सौर पैनल स्थापित करने के लिए भुगतान करने में मदद करेगा। इस देश में साझा ऊर्जा के उपयोग से निश्चित रूप से संसाधनों और संसाधनों पर भारी लाभ होगा। इसके तहत सबसे पहले सरकार का लक्ष्य 2024 तक 1 लाख करोड़ सौर ऊर्जा हासिल करने का है, जिसमें 40,000 सौर ऊर्जा संयंत्र शामिल होंगे।

पैसे की होगी बचत
सोलर पैनल से बिजली प्रदूषण को कम करने के साथ ही पैसा भी बचता है. ग्रुप हाउसिंग में सोलर पैनल लगाने से बिजली पर होने वाले खर्च को 30 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है. सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना में 500 केवी तक के सोलर रूफटॉप प्लांट लगावाने पर 20 प्रतिशत की सब्सिडी केंद्र सरकार दे रही है.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले https://pmsuryaghar.gov.in/ पर जाएं.
अब होम पेज पर ‘सौर छत’ के लिए आवेदन पर क्लिक करें.
इसके बाद खुले पेज पर आपको अपने राज्य की लिंक पर क्लिक करें.
अब आपके सामने सोलर रूफ आवेदन का पेज खुल जाएगा.
इसमें सभी आवेदन भरकर आवेदन को सब्मिट कर दें.
इस तरह से आप सोलर रूफटॉप योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते।
आप इसका आवेदन एप्लीकेशन के माध्यम से भी कर सकते हैं एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए आपको पहले सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा और वहां से PM SURYA GHAR APP डाउनलोड करनी होगी

                    यहां से डाउनलोड करें
                            Click here
  

डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें
एप्लीकेशन डाउनलोड होने के बाद इंटरफेस कुछ इस प्रकार से दिखाई देगा




इतना सब करने के बाद अप्लाई फॉर रूट ऑफ सोलर पर क्लिक करना है और उसके बाद अपना मोबाइल नंबर लगाकर रजिस्टर करना होगा । रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन में सभी प्रकार की सारी डिटेल भरकर इसको वेरीफाई करेंगे दिए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा ओटीपी के आने के बाद यह वेरीफाई हो जाएगा और इसको फिर से लॉगिन करके रूफटॉप सोलर के लिए आवेदन कर सकेंगे



लोगिन करने के बाद सभी प्रकार का जानकारी सही प्रकार से भरेंगे और अपने बल की एक प्रति इसमें अपलोड करेंगे उसके बाद सबमिट करेंगे।
इसी प्रकार की नई-नई जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल, व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक , यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं





Sunday, 27 November 2022

EMITRA FORM OFFLINE ( emitra all offline form download rajasthan 2022 pdf ) Emitra

 

EMITRA FORM OFFLINE ( emitra all offline form download rajasthan 2022 pdf ) Emitra


आप यहाँ से ई मित्र से सम्बंदित फॉर्म डाउनलोड कर सकते है ,भरा हुआ फॉर्म देख सकते है,और विडिओ  देखकर इसके बारे में समझ सकते है !



EMITRA FORM OFFLINE ( emitra all offline form download rajasthan 2021 pdf ) Emitra Course, emitra help video, paper Filling, Vinod Kumar Sharma, emitra rajasthan, emitra rajasthan gov in, 

S.N.                    Form Name / Servic               Blank Form  Filled Form Videoउपलब्ध                     
1.बेरोजगारी भत्ता आवेदन फॉर्म (इनकम I , इनकम K , शपथ पत्र , Annexure-1)DownloadDownloadVideo
2.Bonafied Form 2020 pdf (मूल निवास प्रमाण पत्र फॉर्म राजस्थान के लिएDownloadDownloadVideo
3.
video

4.


5.

6.


7.


8.


9.
10.

11.

12.

13.

14.
15.

16.

17.
18.

19.

20.
21.

22.
23.

24.

25.

26.

27.
28.
29.
30.

31.

Wednesday, 23 November 2022

आधार कार्ड में नाम पता कैसे बदलें – Update your address online Aadhar correction

 Aadhar Correction -: आधार कार्ड किसी भी भारतीय नागरिक के पहचान पत्र के रूप में प्रयोग होता है। आधार कार्ड की आवश्यकता हर नागरिक को कहीं न कहीं पड़ती ही है। चाहे उसे किसी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना है, बैंक अकाउंट खुलवाना है, या फिर किसी योजना का लाभ लेना है। हर जगह आधार कार्ड की आवश्यकता होती है। परन्तु यदि आपका आधार कार्ड बन गया है और उसमें आपका पता, जन्म तिथि या नाम गलत है तो आप को आगे चलकर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आधार कार्ड में नाम पता कैसे बदलें ये हम इस आर्टिकल में बता रहे हैं यदि आपका आधार कार्ड बन कर आ गया है और उसके बाद उसमे कोई करेक्शन करवानी है, तो आप आसानी से कर सकते है। इस बारे में विस्तृत जानकारी हम आपको आर्टिकल के माध्यम से दे रहें हैं।

Aadhar Card Correction

आधार कार्ड एक बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज़ के रूप में प्रयोग होता है। जिसमे सही जानकारी होना बहुत जरुरी है। अब आधार कार्ड की करेक्शन करवाने के लिए आपको आधार कार्ड ऑफिस में लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से भी आधार कार्ड में बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए आपको यूआईडीएआई की ऑफिसियल uidai.gov.in पर जा कर aadhar correction प्रक्रिया को पूरा करना होगा

इसकी विस्तृत पूरी जानकारी जैसे- Aadhar Card Correction कैसे कर सकते है ? व आधार कार्ड में बदलाव करने के लिए कौन कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होती है ? आदि सभी संबंधित जानकारी हम आपको लेख के माध्यम से बता रहें हैं। यदि आपको भी Aadhar Card Correction करवानी है, तो पूरी प्रक्रिया समझने के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
आर्टिकलआधार कार्ड में नाम पता कैसे बदलें
आवेदनऑनलाइन /ऑफलाइन
बनाने के लिएआईडी प्रूफ (राशन कार्ड, दसवीं/बारहवीं की मार्कशीट )
लाभार्थीभारतीय नागरिक
उपयोगदस्तावेज के रूप में
ऑफिसियल वेबसाइटAadhar Card Correction Official Website

आधार कार्ड के क्या लाभ

Aadhar Card का लाभ हमें हर जगह मिलता है, इसलिए इसे बनाना बहुत आवश्यक होता है। हम नीचे दी गयी सूची में आधार कार्ड के लाभ के बारे में बता रहें है

  • किसी भी सरकारी नौकरी में आवेदन करने के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता होती है।
  • यदि हम किसी भी दस्तावेज जैसे – आय प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, पैन कार्ड आदि को बनाने के लिए अप्लाई करते हैं उसके लिए भी हमें आधार कार्ड चाहिए होता है।
  • आधार कार्ड के माध्यम से आप सरकारी व गैर सरकारी, मोबाइल फ़ोन कनेक्शन, बैंकिंग आदि सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं।
  • Aadhar Card को ऑनलाइन बनाया जा सकता है और इसमें करेक्शन भी ऑनलाइन माध्यम से करायी जा सकती है।
  • आधार कार्ड संख्या हर व्यक्ति के पास अलग अलग होती है।
  • Aadhar Card फिंगर प्रिंट बेस (biometric) होता है।

यह भी जानें : Link Aadhar with Mobile: आधार को मोबाइल नंबर से कैसे लिंक करें

जीवन प्रमाण । पेंशनरों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

 फ्री में जीवन प्रमाण पत्र



जीवन प्रमाण पेंशनरों के लिए एक बायोमेट्रिक सक्षम डिजिटल सेवा है। केंद्र सरकार, राज्य सरकार या किसी अन्य सरकारी संस्था के पेंशनभोगी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।


भारत में एक करोड़ से अधिक परिवारों को पेंशनभोगी परिवारों के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है, जहां विभिन्न सरकारी निकायों द्वारा वितरित पेंशन उनकी आय और स्थिरता का आधार बनती है। केंद्र सरकार के लगभग पचास लाख पेंशनभोगी हैं और इतनी ही संख्या में विभिन्न राज्य और केंद्रशासित प्रदेश सरकारें और विभिन्न अन्य सरकारी एजेंसियां ​​हैं। इसमें विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के पेंशनभोगी शामिल हैं। इसके अलावा सेना और रक्षा कर्मियों की पेंशन पच्चीस लाख से अधिक है।

सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद पेंशनभोगियों के लिए एक प्रमुख आवश्यकता


बैंकों, डाकघरों आदि जैसी अधिकृत पेंशन वितरण एजेंसियों को जीवन प्रमाण पत्र प्रदान करना है, जिसके बाद उनकी पेंशन उनके खाते में जमा हो जाती है। 
इस जीवन प्रमाण पत्र को प्राप्त करने के लिए पेंशन प्राप्त करने वाले व्यक्ति को या तो व्यक्तिगत रूप से पेंशन वितरण एजेंसी के समक्ष उपस्थित होना आवश्यक है या प्राधिकरण द्वारा जारी जीवन प्रमाण पत्र होना चाहिए जहां उन्होंने पहले सेवा की है और इसे संवितरण एजेंसी को सौंप दिया है।

संवितरण एजेंसी के सामने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने या जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त करने की यह बहुत आवश्यकता अक्सर पेंशनभोगी को पेंशन राशि के निर्बाध हस्तांतरण की प्रक्रिया में एक बड़ी बाधा बन जाती है। यह नोट किया गया है कि यह विशेष रूप से वृद्ध और विकलांग पेंशनभोगियों के लिए बहुत कठिनाई और अनावश्यक असुविधा का कारण बनता है जो हमेशा अपने जीवन प्रमाण पत्र को सुरक्षित करने के लिए विशेष प्राधिकारी के सामने खुद को पेश करने की स्थिति में नहीं हो सकते हैं। इसके अलावा, बहुत सारे सरकारी कर्मचारी अपनी सेवानिवृत्ति के बाद या तो अपने परिवार के साथ रहने या अन्य कारणों से एक अलग स्थान पर जाने का विकल्प चुनते हैं, इसलिए जब उनकी सही पेंशन राशि तक पहुँचने की बात आती है तो एक बड़ी तार्किक समस्या पैदा हो जाती है।

भारत सरकार की डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट फॉर पेंशनर्स स्कीम, जिसे जीवन प्रमाण के नाम से जाना जाता है, जीवन प्रमाण पत्र हासिल करने की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बनाकर इस समस्या का समाधान करना चाहती है। इसका उद्देश्य इस प्रमाण पत्र को प्राप्त करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना और इसे पेंशनभोगियों के लिए परेशानी मुक्त और बहुत आसान बनाना है। इस पहल के साथ पेंशनभोगियों को संवितरण एजेंसी या प्रमाणन प्राधिकरण के सामने खुद को शारीरिक रूप से पेश करने की आवश्यकता अतीत की बात बन जाएगी, जिससे पेंशनरों को भारी लाभ होगा और अनावश्यक तार्किक बाधाओं में कमी आएगी।


यह कैसे काम करता है

जीवन प्रमाण पेंशनभोगी के बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए आधार प्लेटफॉर्म का उपयोग करता है।

एक सफल प्रमाणीकरण डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट उत्पन्न करता है जो लाइफ सर्टिफिकेट रिपॉजिटरी में जमा हो जाता है। पेंशन संवितरण एजेंसियां ​​प्रमाणपत्र को ऑनलाइन एक्सेस कर सकती हैं।

आधार प्रमाणीकरण

अपना बायोमेट्रिक्स प्रदान करें, या तो एक फिंगर प्रिंट या आइरिस और अपने आप को प्रमाणित करें।

(जीवन प्रमाण ऑन-लाइन बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए आधार प्लेटफॉर्म का उपयोग करता है)

जीवन प्रमाणपत्र जनरेशन

पीसी / मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड करें या वैकल्पिक रूप से अपने आप को पंजीकृत करने के लिए निकटतम जीवन प्रमाण केंद्र पर जाएं।

आधार संख्या, पेंशन भुगतान आदेश,

बैंक खाता, बैंक का नाम और अपना मोबाइल नंबर जैसी आवश्यक जानकारी प्रदान करें।

अपने प्रमाणपत्र तक पहुंचें


आप जीवन प्रमाण आईडी प्रदान करके जीवन प्रमाण वेबसाइट से प्रमाण पत्र की एक पीडीएफ प्रति डाउनलोड कर सकते हैं ।

जीवन प्रमाण पत्र।

एक सफल प्रमाणीकरण के बाद आपके जीवन प्रमाण प्रमाणपत्र आईडी सहित आपके मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस पावती भेजी जाती है।

पेंशनभोगी और पेंशन वितरण एजेंसी के लिए किसी भी समय और कहीं भी उपलब्ध कराने के लिए प्रमाणपत्रों को लाइफ सर्टिफिकेट रिपॉजिटरी में संग्रहित किया जाता 

पेंशन वितरण एजेंसी

पेंशन वितरण एजेंसी जीवन प्रमाण वेबसाइट से जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकती है और उसे डाउनलोड कर सकती है।


इलेक्ट्रॉनिक डिलीवरी

जीवन प्रमाण पत्र बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के इलेक्ट्रॉनिक रूप से पेंशन संवितरण एजेंसी को दिया जा सकता है।
(पेंशन वितरण एजेंसी ई-वितरण सुविधा को सक्षम करने के लिए हमारी टीम से संपर्क कर सकती है


प्रमाणपत्र प्राप्त करें

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त करना परेशानी मुक्त है और विभिन्न जीवन प्रमाण केंद्रों के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है जो सीएससी, बैंकों, सरकारी कार्यालयों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं या किसी पीसी/मोबाइल/टैबलेट पर क्लाइंट एप्लिकेशन का उपयोग कर रहे हैं।


जीवन प्रमाणपत्र के पंजीकरण के लिए पीसी/मोबाइल/टैबलेट एप्लिकेशन डाउनलोड करें।

पीसी

विंडोज 7 (या ऊपर) ओएस 32 और 64 बिट।


गतिमान

Android 5.0 और ऊपर

मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड लिंक

इन बटन पर क्लिक कर कर आप हमारे टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप में ज्वाइन कर सकते हैं।



हमारे यूट्यूब चैनल पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें





Thursday, 17 November 2022

Mobile Se Online Pan Card Download Kaise Kare

 Mobile Se Online Pan Card Download Kaise Kare : दोस्तों आज की इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको पैन कार्ड डाउनलोड कैसे करें के बारे में जरुरी जानकारी देने वाले हैं! जिससे की आप आसानी से अपना पैन कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे! जैसा की आप सभी जानते ही हैं की पैन कार्ड सभी नागरिकों के लिए आवश्यक एवं जरुरी दस्तावेज है! जिसकी आवश्यकता सभी नागरिकों को पड़ती है! 


चाहे आपको बैंक अकाउंट ओपन करना हो या फिर डीमैट अकाउंट ओपन करना हो बैंक से लोन लेना हो! क्रेडिट कार्ड बनवाना हो, ईएमआई पर कोई सामान फाइनेंस कराना हो, 50 हजार से ज्यादा के बैंकिंग लेन-देन करने हों! पैन कार्ड की आवश्यकता आपको सभी जगह पर पड़ती है! कई बार ऐसा भी होता है की आप अपना पैन कार्ड घर पर भूल गए होते हैं! और अचानक से आपको किसी जरुरी काम के लिए पैन कार्ड की आवश्यकता आ जाती है! ऐसे में आप यहाँ बताये जा रहे स्टेप्स को फॉलो करके अपना पैन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं!

 Online Pan Card Download Kaise Kare : वैसे पैन कार्ड को डाउनलोड करने के कई तरीके हैं! जिसमें की आप एनएसडीएल के जरिये भी अपना पैन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं! इसके अलावा आप UTI के थ्रू भी अपना पैन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं! आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाईट के माध्यम से भी आप अपना पैन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं! 

Online Pan Card Download Kaise Kare : 

हालांकि पैन कार्ड को डाउनलोड करने के कई तरीके हैं! जैसे की अगर आपने अपना पैन कार्ड NSDL के थ्रू बनाया है तो आप NSDL पोर्टल से अपना पैन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं! इसके अलावा अगर आपने UTI के थ्रू अपना पैन कार्ड बनाया है तो आप UTI की वेबसाईट से भी अपना पैन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं! इनकम टैक्स ऑफ़ इंडिया के e-Filing Portal से भी आप अपना e Pan Card Download कर सकते हैं! अगर आप अपना पैन कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको यहाँ बताये जा रहे स्टेप्स को फॉलो करना होगा! जो की निम्लिखित हैं- 


e Pan Card Download Kaise Kare : 

सबसे पहले आपको ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाना है! ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाने के बाद आपके सामने कुछ ऐसा इंटरफेस शो होगा! 



यहाँ आपको इंस्टैंट ई-पैन कार्ड का ऑप्शन शो होगा! जिसपे आपको क्लिक करना है! जैसे ही आप Instant e Pan Card के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे! आपके सामने कुछ ऐसा इंटरफेस शो होगा! 

e Pan Card Download Kaise Kare

e Pan Card Download Kaise Kareनेक्स्ट स्टेप में आपके सामने दो विकल्प शो होंगे! Get New e Pan और Download e Pan क्योंकी आपको पैन कार्ड डाउनलोड करना है इसलिए आपको Check Status Download Pan के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा! 

जैसे ही आप चेक स्टेटस डाउनलोड पैन के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने कुछ ऐसा इंटरफेस शो होगा! यहाँ पर आपको अपना आधार नंबर इंटर करना होगा! और आगे कंटिन्यू करना होगा! 

आगे प्रोसीड करने पर आपके सामने ओटीपी वेरिफिकेशन का एक नया पेज ओपन होगा! ओटीपी इंटर करके आपको कंटिन्यू के विकल्प पर क्लिक करना होगा! 

अगले स्टेप में आपके सामने Download e Pan का ऑप्शन शो हो जाएगा! अब आपको डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना है! जिससे की आप अपना पैन कार्ड डाउनलोड कर सकें! 

How To Download NSDL e-Pan Card :

NSDL Pan Card Download Kaise Kare : एनएसडीएल द्वारा पैन कार्ड को जारी किया जाता है! इसके लिए आपको एनएसडीएल का पैन कार्ड डाउनलोड करना है तो आपको यहाँ बताये जा रहे स्टेप्स को फॉलो करना होगा! 


सबसे पहले आपको एनएसडीएल की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाना होगा! जिसका लिंक हमने आपको यहाँ पर दे दिया है! जिसकी सहायता से आप डायरेक्टली एनएसडीएल की वेबसाईट पर जा सकते हैं! ऑफिसियल वेबसाईट पर जाने के बाद आपके सामने कुछ ऐसा इंटरफेस नजर आएगा! 

सबसे पहले आपको एनएसडीएल की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाना होगा! जिसका लिंक हमने आपको यहाँ पर दे दिया है! जिसकी सहायता से आप डायरेक्टली एनएसडीएल की वेबसाईट पर जा सकते हैं! ऑफिसियल वेबसाईट पर जाने के बाद आपके सामने कुछ ऐसा इंटरफेस नजर आएगा! 


Nsdl की वेबसाइट से डाउनलोड करें पैन कार्ड

एनएसडीएल की ऑफिसियल वेबसाइट पर आने के बाद आपको पैन कार्ड डाउनलोडिंग पेज पर आ जाना है! यहाँ पर आपको पैन कार्ड डाउनलोडिंग पेज पर पूछी जा रही जानकारियों को दर्ज करना होगा! 
सभी डिटेल्स को दर्ज करने के बाद आप आसानी से अपना पैन कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे! 
Post Conclusion :
इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको पैन कार्ड डाउनलोड कैसे करें के बारे में जानकारी बतायी है! जिससे की आप आसानी से अपना पैन कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे! इस पोस्ट से सम्बंधित अगर आपका कोई प्रश्न अथवा सुझाव है! तो आप कमेन्ट के माध्यम से कर सकते हैं! 
अधिक जानकारी के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से आप जोड़ सकते हैं जहां पर सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध है
 जॉइन व्हाट्सएप ग्रुप

                                                                                      
YouTube विडियो 

OnlineAadhar Update:- https://youtu.be/siBKAujqRfE

पीएफ का पैसा निकालने के लिए इस वीडियो को पूरा देखें-https://youtu.be/zIY58d3tJvw

yasKawa f7 breaking parameter:- https://youtube.com/shorts/5ujxqk1MEds

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना# चिरंजीवी योजना# चिरंजीवी योजना के लाभ:- https://youtu.be/gR53BK9g33g

Rail connect app se ticket kaise book Karen:- https://youtu.be/yTb3wSd3PgE

emitra se ticket ka refund:- https://youtu.be/4neAm6Y4IUA

free mobile yojna 2022#mukhymantri mobile Yojana:- https://youtu.be/ME3OzzfNNCE



RTE 2024-25 योजना

  RTE Yojana 2024: इन विद्यार्थियों को मिलेगा फ़्री में एडमिशन। आवेदन इस प्रकार से किया जा सकता है RTE अर्थात् Right To Education. यह एक एक्...