मतदान के लिए पंजीकरण कैसे करें

१.सामान्य मतदाता- देश के भीतर रहने वाला 18 वर्ष की आयु का कोई भी भारतीय नागरिक, सामान्य मतदाता के रूप में अपना नाम दर्ज करा सकता है
https://www.nvsp.in/ पर ऑनलाइन प्ररूप 6 भरें। आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां भी अपलोड की जानी चाहिए।
यह कैसे पता करें कि आप मतदान करने के लिए पंजीकृत हैं?
आप मत डालने करने के लिए पंजीकृत हैं या नहीं इसे देखने के लिए https://electoralsearch.in/ पर जाएं। यदि आपका नाम सूची में है, तो आप मत डालने देने के पात्र हैं, अन्यथा, आपको https://www.nvsp.in/ पर पंजीकरण करना होगा।
मतदान करने के लिए पंजीकरण कराने की अपेक्षाएं
आप मतदाता के रूप में पंजीकरण करा सकते हैं, यदि आप:
एक भारतीय नागरिक हैं
आपने निर्वाचक नामावली के संशोधन वर्ष की निर्धारित तारीख अर्थात 1जनवरी को 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली है
साधारणतया निर्वाचन क्षेत्र के उस भाग / मतदान क्षेत्र के निवासी हैं जहाँ आप पंजीकरण कराना चाहते हैं।
अपने एंड्रॉयड मोबाइल की सहायता से अपनी वोटर आईडी बनाने के लिए आपको प्ले स्टोर से एक एप्लीकेशन डाउनलोड करनी पड़ेगी जिसका नाम है वोटर हेल्पलाइन। वोटर हेल्पलाइन एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। या फिर आप सीधे अपने प्ले स्टोर पर VOTER HELPLINE टाइप करेंगे और वहां से आप इसको डाउनलोड कर सकते हैं।
लेकिन आप यहां से Click करके भी यहां से आप इसको डाउनलोड कर सकते हैं
एप्लीकेशन के डाउनलोड होने पर इंटरफेस इस प्रकार से दिखाई देगा। इसके आगे बढ़ाने के बाद जो पेज दिखाई देगा वहां पर हमारे को लॉगिन करना पड़ेगा अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड लगाकर दर्ज किए गए मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा और उसे इंटर करने के बाद हम आगे बढ़ सकते हैं अगर आपने पहले से रजिस्टर नहीं कर रखा है तो आप रजिस्टर पर जाकर New user पर क्लिक कर सकते हैं और अपना पहले इसमें एक अकाउंट बनाना पड़ता है जिसकी सहायता से आप इसे लॉगिन करके आगे वोटर आईडी के ऑप्शन में जाकर वोटर आईडी बना सकते हैं आपने अगर रजिस्टर कर रखा है और आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं तो पासवर्ड को फॉरगेट भी किया जा सकता है।
दस्तावेज
वोटर आईडी कार्ड के लिए अप्लाई करने के लिए आपको दो तरह के दस्तावेजों की जरूरत होगी जिन्हें आप स्कैन करके ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं।
जन्म तारीख की पुष्टि के लिए (नीचे दी गई लिस्ट में से एक)
जन्म प्रमाणपत्र या 10वीं का सर्टिफिकेट
भारतीय पासपोर्ट
पैन कार्ड
ड्राइविंग लाइसेंस
आधार कार्ड
सभी जरूरी कागजात इकट्ठा करने के बाद सबसे पहले नेशनल वोटर सर्विसेज पोर्टल https://www.nvsp.in/ पर जाएं। मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी के साथ रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म के विकल्प पर क्लिक करें।
अब फॉर्म 6 को चुनें और उसे ध्यान से भरें। ध्यान से अपने राज्य और विधानसभा/संसदीय क्षेत्र का चुनाव करें और नाम, उम्र और पता जैसी जरूरी जानकारी के साथ फॉर्म को भरें। फॉर्म भरने के बाद दोबारा जांच लें और फिर पेज के आखिर में सबमिट पर क्लिक करें।
No comments:
Post a Comment